Chandauli News: मकान की ढलाई के दौरान छज्जा गिरा, 50 वर्षीय मजदूर की मौत. दो घायल.
"हकीमुल्ला शाह मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी अचानक मौत से घर में मातम पसर गया। पत्नी सोना, पुत्र सलीम, आलिम, तालीम और पुत्री नाजिया का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई है।"
chandauli
12:25 PM, Feb 18, 2026
Share:


मृतक हकीमुल्लाह शाह की फाइल फोटो
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत नैढ़ी गांव में मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में 50 वर्षीय हकीमुल्ला शाह की जान चली गई, जबकि दो मजदूर घायल हो गए। घटना उस समय हुई जब पुराने मकान को तोड़ने के बाद नई छत की ढलाई का काम चल रहा था।बताया जाता है कि हकीमुल्ला शाह खुद नीचे खड़े होकर सेंट्रिंग का कार्य देख रहे थे। इसी दौरान छज्जे के नीचे लगा गार्डर अचानक खिसक गया और पूरा छज्जा भरभराकर उनके ऊपर गिर पड़ा। ऊपर काम कर रहे दो सगे भाई मजदूर 35 वर्षीय सतीश राम और 38 वर्षीय बबलू भी संतुलन बिगड़ने से नीचे आ गिरे और घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों और परिजनों ने तत्काल तीनों को इलाज के लिए सैदपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने हकीमुल्ला शाह को मृत घोषित कर दिया। दोनों घायल मजदूरों का उपचार किया गया। सूचना मिलने पर मारूफपुर चौकी प्रभारी अमित सिंह मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की बात कही, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।



