मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news balua police action 5 arrested including rape accused

Chandauli News : बलुआ पुलिस की कार्रवाई, दुष्कर्म के आरोपी समेत 5 गिरफ्तार.

“चंदौली के बलुआ थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म के मुकदमे में वांछित एक अभियुक्त और न्यायालय से जारी वारंट के तहत चार वारंटियों को गिरफ्तार किया है।”

chandauli

7:22 PM, Sep 1, 2026

Share:

Chandauli News : बलुआ पुलिस की कार्रवाई, दुष्कर्म के आरोपी समेत 5 गिरफ्तार.
logo

बलुआ पुलिस कि गिरफ्त में आरोपी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। बलुआ थाना पुलिस ने अपराधियों और वांछित आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म के मुकदमे में वांछित अभियुक्त समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, ग्राम उतड़ी समुदपुर निवासी कन्हैया राम के खिलाफ महिला से जोर-जबरदस्ती और छेड़खानी के मामले में मुकदमा दर्ज था। पुलिस ने उसे 31 अगस्त की रात ग्राम उतड़ी समुदपुर से गिरफ्तार किया।इसके अलावा पुलिस टीम ने न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर धर्मेन्द्र यादव, रामअवध यादव, अक्षय कुमार और फौजदार को उनके घर से गिरफ्तार किया। इनमें धर्मेन्द्र और रामअवध के खिलाफ वर्ष 2021 के मुकदमे में गंभीर धाराओं में मामला दर्ज है, जबकि अक्षय और फौजदार के खिलाफ मारपीट से संबंधित मुकदमा दर्ज है।

विज्ञापन

बलुआ थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के बाद सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की गई।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.