ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news balua police action two ganja smugglers arrested

Chandauli News:बलुआ पुलिस की कार्रवाई, दो गांजा तस्कर गिरफ्तार.

"बलुआ थाना अध्यक्ष अतुल कुमार ने बताया कि दोनों आरोपी बिहार से गांजा लाकर क्षेत्र में बेचते थे। पुलिस अब इंस्टिट्यूट अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई में जुट गई है।"

chandauli

8:48 PM, Jan 31, 2026

Share:

Chandauli News:बलुआ पुलिस की कार्रवाई, दो गांजा तस्कर गिरफ्तार.
logo

बलुआ पुलिस की गिरफ्त में गांजा तस्कर

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.  

चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र में पुलिस ने शनिवार को दो अलग-अलग स्थानों से गांजा तस्करी में लिप्त दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को न्यायालय भेज दिया है। थानाध्यक्ष अतुल कुमार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि खंडवारी गांव में पुराने ट्यूबवेल के पास और गुरेरा–फुलवरिया मार्ग पर कुछ लोग गांजा बेच रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों स्थानों से आरोपियों को पकड़ लिया।

पुलिस के अनुसार, खंडवारी गांव निवासी रामभरोसे गुप्ता के पास से 2 किलो 74 ग्राम गांजा, जबकि सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के डेढ़ावल निवासी कमलेश सोनकर के पास से 1 किलो 332 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी बिहार से गांजा लाकर क्षेत्र में बेचते थे। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अतुल कुमार, वरिष्ठ उपनिरीक्षक अनंत भार्गव, मारूफपुर चौकी प्रभारी अमित सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.