मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news balua police arrested a youth with 330 grams of ganja

Chandauli News: 330 ग्राम गांजा के साथ बलुआ पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

"पुलिस ने आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है, जिससे नशा तस्करी से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी मिलने की उम्मीद है।"

chandauli

6:25 PM, Mar 27, 2026

Share:

Chandauli News: 330 ग्राम गांजा के साथ बलुआ पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार
logo

बलुआ पुलिस की गिरफ्त में आरोपी युवक

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। बलुआ थाना पुलिस ने गुरुवार शाम टाण्डाकला क्षेत्र में चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से 330 ग्राम गांजा बरामद हुआ।पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रही थी। इसी दौरान टाण्डाकला ग्राउंड के पास एक युवक को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें उसके पास से नाजायज गांजा मिला। पूछताछ में उसकी पहचान आशीष कुमार जायसवाल निवासी सोनवरसा, थाना बलुआ के रूप में हुई।

विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है, जिससे नशा तस्करी से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी मिलने की उम्मीद है। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह, मारूफपुर चौकी प्रभारी अमित सिंह और हेड कांस्टेबल संतोष कुमार यादव शामिल रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.