Chandauli News: बलुआ पुल पर ओवरलोड वाहनों और डंपरों की आवाजाही पर रोक.
"बलुआ थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सड़क निर्माण कार्य के चलते छोटे और दोपहिया वाहन अव्यवस्थित तरीके से चल रहे हैं। ऐसे में भारी वाहनों की वजह से लगातार हादसे हो रहे थे। लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।"
chandauli
6:08 PM, May 15, 2026
Share:


अपनी मोदी जी में वेरिफिकेशन लगाते बलुआ थाने के पुलिसकर्मी
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। जनपद को वाराणसी से जोड़ने वाले बलुआ पुल मार्ग पर बढ़ते सड़क हादसों को देखते हुए पुलिस ने ओवरलोड वाहनों और डंपरों के संचालन पर रोक लगा दी है। शुक्रवार से बलुआ पुलिस ने बैरिकेडिंग कर भारी वाहनों की आवाजाही बंद करा दी।
चहनियां क्षेत्र से होकर बड़ी संख्या में लोग बलुआ पुल के रास्ते वाराणसी आते-जाते हैं। पुल निर्माण के बाद पहले यहां बैरिकेडिंग लगाई गई थी, जिसे बाद में हटा दिया गया था। वर्तमान में एक ओर हाईवे निर्माण कार्य चल रहा है, वहीं दूसरी ओर भारी और ओवरलोड वाहन इस मार्ग से गुजर रहे थे, जिससे लगातार दुर्घटनाएं हो रही थीं। इसी को देखते हुए बलुआ पुलिस ने सराय गांव के पास पुल मार्ग पर बैरिकेडिंग लगा दी है। अब इस रास्ते से ओवरलोड वाहन और डंपरों का संचालन पूरी तरह बंद रहेगा।
विज्ञापन
बलुआ थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सड़क निर्माण कार्य के चलते छोटे और दोपहिया वाहन अव्यवस्थित तरीके से चल रहे हैं। ऐसे में भारी वाहनों की वजह से लगातार हादसे हो रहे थे। लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण पूरा होने और यातायात व्यवस्था सामान्य होने के बाद ही भारी वाहनों की आवाजाही दोबारा शुरू की जाएगी।
