ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news barber community accused of obscene songs salon association demanded action

Chandauli News: नाई समाज पर अश्लील गाने का आरोप, सैलून एसोसिएशन ने कार्रवाई की मांग की.

“चंदौली सैलून एसोसिएशन ट्रस्ट के सदस्यों ने एक भोजपुरी गायक पर नाई समाज को लेकर अश्लील गाना जारी करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। सदस्यों ने जिलाधिकारी के नाम एसडीएम को पत्रक सौंपा और कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।”

chandauli

7:45 PM, Oct 6, 2026

Share:

Chandauli News: नाई समाज पर अश्लील गाने का आरोप, सैलून एसोसिएशन ने कार्रवाई की मांग की.
logo

चंदौली में सदर उपजिलाधिकारी को जिलाधिकारी के नाम पत्रक देते सैलून एसोसिएशन ट्रस्ट के लोग

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। बिहार के एक गायक द्वारा नाई समाज को लेकर कथित तौर पर अश्लील गाना जारी किए जाने के विरोध में सोमवार को चंदौली सैलून एसोसिएशन ट्रस्ट के जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों सदस्यों ने प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी के नाम उपजिलाधिकारी को पत्रक सौंपा। एसोसिएशन के सदस्यों ने यू-ट्यूब से कथित अश्लील गाना हटाने और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

एसोसिएशन के लोगों ने आरोप लगाया कि बिहार के गायक गणेश लाजबाब यादव द्वारा नाई समाज को लेकर यू-ट्यूब पर एक आपत्तिजनक गाना जारी किया गया है। गाने को लेकर समाज के लोगों में नाराजगी है। सदस्यों ने कहा कि वीडियो में नाई समाज की बहन-बेटियों और महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक सामग्री प्रस्तुत की गई है, जिससे समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। सोमवार को जिलाधिकारी के नाम एसडीएम को सौंपे गए पत्रक में एसोसिएशन ने मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की। सदस्यों ने कहा कि इस मामले को लेकर प्रदेशभर में विरोध की आवाज उठ रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो सैलून एसोसिएशन के लोग बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

विज्ञापन

इस दौरान एसोसिएशन के वाराणसी जिलाध्यक्ष भईया लाल शर्मा, चंदौली उपाध्यक्ष विक्रमा शर्मा, जिलाध्यक्ष जन सेवा दल चंदौली संजीव शर्मा, चहनिया ब्लॉक अध्यक्ष बुलबुल सलमानी, चकिया विधानसभा अध्यक्ष रामभोग शर्मा, माधव शर्मा, शमशेर सलमानी, बीरेन्द्र शर्मा, राजेश शर्मा, रमेश शर्मा, जय प्रकाश शर्मा, गोरख शर्मा, शिवानंद, अलीजान, हुसैनी और सुधीर शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।



headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.