मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news bechai was murdered to take revenge of love affair and insult sp made sensational disclosure

Chandauli News: प्रेम प्रसंग और अपमान का बदला लेने के लिए हुई बेचई की हत्या, एसपी ने किया सनसनीखेज खुलासा.

"पुलिस लाइन में मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर 7 जून की शाम मोकरम बंधी के पास से आरोपी सुनील यादव उर्फ कवि को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई।"

chandauli

5:38 PM, Jun 8, 2026

Share:

Chandauli News: प्रेम प्रसंग और अपमान का बदला लेने के लिए हुई बेचई की हत्या, एसपी ने किया सनसनीखेज खुलासा.
logo

बेचई यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी सुनील यादव उर्फ कवि

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: धर्मेंद्र जायसवाल, ब्यूरो चंदौली.

चंदौली। चकिया थाना क्षेत्र के जोगिया कला गांव में हुए चर्चित ब्लाइंड मर्डर केस का चंदौली पुलिस ने महज 36 घंटे के भीतर सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में गांव के ही सुनील यादव उर्फ कवि को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे की धारदार कुल्हाड़ी भी बरामद की गई है। मामले के सफल अनावरण पर पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने पुलिस टीम को 25 हजार रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

Img

पुलिस के अनुसार 5 और 6 जून की मध्यरात्रि में जोगिया कला निवासी बेचई उर्फ बृजेश यादव (34) की उनके घर के बाहर चारपाई पर सोते समय गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर निर्मम हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद थाना चकिया में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने विभिन्न पहलुओं पर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतक की पत्नी और गांव के ही सुनील यादव उर्फ कवि के बीच पिछले चार-पांच वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस संबंध को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। घटना से कुछ दिन पहले हुए विवाद के बाद मृतक की पत्नी बच्चों को लेकर मायके चली गई थी। इसके बाद मृतक ने कथित तौर पर गांव में आरोपी और उसके संबंधों की चर्चा शुरू कर दी थी, जिससे आरोपी खुद को सामाजिक रूप से अपमानित महसूस कर रहा था।

विज्ञापन

Img

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी सुनील यादव आगामी प्रधानी चुनाव की तैयारी भी कर रहा था। सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचने की आशंका और सार्वजनिक अपमान से नाराज होकर उसने हत्या की योजना बनाई। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने 5 जून को अहरौरा से एक लोहे की कुल्हाड़ी खरीदी और रात में मौका पाकर सो रहे बेचई उर्फ बृजेश यादव पर हमला कर दिया। आरोपी ने गर्दन पर कई वार किए और शोर न मचे इसके लिए मृतक के मुंह में गमछे का टुकड़ा ठूंस दिया। वारदात के बाद उसने कुल्हाड़ी अपने खेत में छिपा दी। गिरफ्तार आरोपी सुनील यादव उर्फ कवि, बलवंत यादव का पुत्र और जोगिया कला गांव का निवासी है। पुलिस ने उसके विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं हत्या के सफल अनावरण पर पुलिस अधीक्षक ने चकिया पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.