मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news before mahashivratri dm sp took stock of the security arrangements in the temples

Chandauli News: महाशिवरात्रि से पहले डीएम-एसपी ने लिया मंदिरो में सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा.

"डीएम और एसपी ने रेलवे ट्रैक पार करने पर सख्त रोक लगाने, फुट ओवरब्रिज और रेलवे क्रॉसिंग के उपयोग को सुनिश्चित कराने तथा मंदिर क्षेत्र में बड़े और छोटे वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए। अवांछनीय तत्वों पर नजर रखने के लिए सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों की तैनाती और ड्रोन कैमरे से निगरानी की व्यवस्था की जाएगी।"

chandauli

8:08 PM, Feb 14, 2026

Share:

Chandauli News: महाशिवरात्रि से पहले डीएम-एसपी ने लिया मंदिरो में सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा.
logo

महाकालेश्वर मंदिर में पूजन अर्चन करते डीएम और एसपी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा, (चंदौली). 

चंदौली। सकलडीहा कस्बा स्थित महेश्वरनाथ शिव मंदिर और चतुर्भुजपुर के स्वयंभू बाबा कालेश्वरनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि पर उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। शनिवार को जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग और पुलिस अधीक्षक आदित्य लाग्हे ने मंदिर परिसर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Img

अधिकारियों ने महिला और पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग बैरिकेडिंग, सीसीटीवी कैमरे, खोया-पाया केंद्र, कंट्रोल रूम तथा अस्थायी पुलिस चौकी स्थापित करने के निर्देश दिए। चतुर्भुजपुर स्थित कालेश्वरनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि पर जनपद सहित अन्य जिलों और बिहार से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। यहां तीन दिवसीय मेले का आयोजन और भव्य शिव बारात भी निकाली जाती है।

विज्ञापन

Img

डीएम और एसपी ने रेलवे ट्रैक पार करने पर सख्त रोक लगाने, फुट ओवरब्रिज और रेलवे क्रॉसिंग के उपयोग को सुनिश्चित कराने तथा मंदिर क्षेत्र में बड़े और छोटे वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए। अवांछनीय तत्वों पर नजर रखने के लिए सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों की तैनाती और ड्रोन कैमरे से निगरानी की व्यवस्था की जाएगी। इस दौरान उप जिलाधिकारी कुंदन राज कपूर, सीओ स्नेहा तिवारी, तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव, बीडीओ विजय कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.