मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news bell stolen from durga temple located in school premises suspect caught in cctv

Chandauli News: विद्यालय परिसर स्थित दुर्गा मंदिर से घंटा चोरी, सीसीटीवी में संदिग्ध कैद.

“आदर्श विद्या मंदिर इंटर कॉलेज परिसर में बने दुर्गा मंदिर से चोर दिनदहाड़े कई घंटे चोरी कर ले गए। घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। इससे दो दिन पहले भी महगांव के शिव मंदिर से घंटा चोरी की घटना सामने आई थी।”

chandauli

9:18 PM, Aug 1, 2026

Share:

Chandauli News: विद्यालय परिसर स्थित दुर्गा मंदिर से घंटा चोरी, सीसीटीवी में संदिग्ध कैद.
logo

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ साइकिल ले जाता संदिग्ध

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के महगांव स्थित आदर्श विद्या मंदिर इंटर कॉलेज परिसर में बने दुर्गा मंदिर से शुक्रवार दोपहर चोर करीब 3-3 किलो वजन के पांच से छह घंटे चोरी कर ले गए। घटना उस समय हुई, जब विद्यालय दोपहर करीब दो बजे बंद हो चुका था और परिसर में सन्नाटा था। मामले में विद्यालय प्रबंधन ने शनिवार को बलुआ थाने में तहरीर दी है।

Img

विद्यालय के प्रबंधक मुरारी प्रसाद जायसवाल ने बताया कि चोर पहले से ही विद्यालय के आसपास मौजूद थे। विद्यालय बंद होने के बाद उन्होंने करीब 12 फीट ऊंची दीवार फांदकर मंदिर में प्रवेश किया और वहां लगे घंटे निकालकर फरार हो गए। शनिवार सुबह विद्यालय खुलने पर चोरी की जानकारी हुई। सीसीटीवी फुटेज की जांच में एक संदिग्ध व्यक्ति परिसर के आसपास घूमता दिखाई दिया है।

विज्ञापन

Img

ग्रामीणों के अनुसार 30 जुलाई को भी महगांव के शिव मंदिर से घंटा चोरी की घटना हुई थी। लगातार धार्मिक स्थलों को निशाना बनाए जाने से लोगों में आक्रोश है। सूचना पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.