ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
purvanchal/न्यूज़/chandauli news bharat mata s cheering engaged in tricolor journey sushil singh said that the indian army increased the country 04082025 aEUXn5

Chandauli News: तिरंगा यात्रा में लगे भारत माता के जयकारे, सुशील सिंह ने कहा भारतीय सेना ने देश का बढ़ाया मान.

Chandauli News: तिरंगा यात्रा में लगे भारत माता के जयकारे, सुशील सिंह ने कहा भारतीय सेना ने देश का बढ़ाया मान.

12:00 AM, May 25, 2025

Share:

Chandauli News: तिरंगा यात्रा में लगे भारत माता के जयकारे, सुशील सिंह ने कहा भारतीय सेना ने देश का बढ़ाया मान.
logo

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अरविन्द कुमार, सैयदराजा। 

चंदौली। सैयदराजा नगर पंचायत मंडल में भाजपा की ओर से शनिवार को आयोजित भारतीय सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें मुख्य अतिथि सैयदराजा विधायक सुशील सिंह सहित भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे। तिरंगा यात्रा विधायक कार्यालय से शुरू होकर मुख्य बाजार होते हुए शहीद स्मारक प्रांगण में जाकर समाप्त हो गई। तिरंगा यात्रा में सभी लोग हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे थे। देशभक्ति से ओतप्रोत नारों के साथ बाजार की सड़कों पर उमड़े सैलाब ने पूरे वातावरण को राष्ट्र प्रेम से सराबोर कर दिया। भारत माता की जय, वन्दे मातरम्, भारतीय सेना ज़िंदाबाद के नारे गूंज रहे थे।

मुख्य अतिथि विधायक सुशील सिंह ने कहा कि आज प्रत्येक भारतीय अपने जवानों के कारनामों से सीना चौड़ा कर खुशी जता रहा है। दुश्मनों को उनकी भाषा में जवाब देना भारतीय सेना को बखूबी मालूम है। हमारी सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से पूरी दुनिया में देश का मान बढ़ाया है और यह तिरंगा यात्रा हमारे राष्ट्रीय और देशभक्ति का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार ने संकल्प लिया कि हमारी सेना पाकिस्तान पोषित आतंकवादियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई करेगी जो नज़ीर बनेगी। ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से हमारी सेना ने जो कार्रवाई की है उसका लोहा आज पूरी दुनिया मान रही है।

विज्ञापन

देश की एकता व अखंडता को बनाए रखने के लिए हम सभी को एकजुट होकर भारतीय सेना को सम्मान देना चाहिए। इस मौके पर महेंद्र सिंह प्रमुख प्रतिनिधि बरहनी, विपिन राय मंडल अध्यक्ष सैयदराजा, इंद्रजीत बिंद, मृत्युंजय सिंह दीपू, बाढू जायसवाल चेयरमैन प्रतिनिधि, विरेंद्र जायसवाल पूर्व चेयरमैन, राणा मौर्या, मनोहर राम प्रधान, सभासद शिवा साव, धीरज, सभासद प्रतिनिधि अंकित जायसवाल, चंद्रशेखर प्रजापति, राजेश कुमार, अक्षय सिंह, दिलीप सिंह पूर्व प्रधान, परमेश्वर मोदनवाल, नरेंद्र चौरसिया आदि रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.