Chandauli News: साइकिल चोरी का खुलासा, चोरी की साइकिल संग युवक गिरफ्तार.
"पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने 12 मई की शाम कालिका धाम कॉलोनी स्थित दुर्गा मंदिर के पास से एवन साइकिल चोरी की थी।"
chandauli
5:45 PM, May 15, 2026
Share:


चकिया पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By:गोविंद कुमार, चकिया, (चंदौली).
चंदौली। चकिया पुलिस ने साइकिल चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई एवन साइकिल भी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार 14 मई की शाम मुखबिर की सूचना पर आदित्य नारायण इंटर कॉलेज के खेल मैदान के पास वार्ड नंबर-1 चकिया से आरोपी विनोद कुमार यादव को गिरफ्तार किया गया। वह चोरी की साइकिल बेचने के लिए ग्राहक की तलाश में खड़ा था। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने 12 मई की शाम कालिका धाम कॉलोनी स्थित दुर्गा मंदिर के पास से एवन साइकिल चोरी की थी। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विनोद कुमार यादव पुत्र बचाऊ निवासी भभौरा थाना चकिया के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह, उपनिरीक्षक विनोद कुमार पांडेय सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।



