मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news big action against illegal mining jcb and tractor seized during night raid

Chandauli News: अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, रात में छापेमारी कर जेसीबी और ट्रैक्टर सीज.

"पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अवैध खनन में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।"

chandauli

7:02 PM, Jun 27, 2026

Share:

Chandauli News: अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, रात में छापेमारी कर जेसीबी और ट्रैक्टर सीज.
logo

सकलडीहा पुलिस की गिरफ्त में खनन करने वाले आरोपी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा, चंदौली.

चंदौली। जनपद में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन का अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। इसी क्रम में सकलडीहा थाना पुलिस और खनन विभाग की संयुक्त टीम ने शुक्रवार रात ओरवा गांव में छापेमारी कर अवैध मिट्टी खनन करते हुए एक जेसीबी और एक ट्रैक्टर को मौके से सीज कर दिया। कार्रवाई के बाद खनन कारोबारियों में हड़कंप मच गया।

Img

पुलिस को सूचना मिली थी कि ओरवा गांव में रात के समय जेसीबी और ट्रैक्टर से अवैध रूप से मिट्टी का खनन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही खनन विभाग की टीम को साथ लेकर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां जांच में अवैध खनन की पुष्टि होने पर जेसीबी और बिना नंबर प्लेट वाले ट्रैक्टर को तत्काल सीज कर दिया गया। दोनों वाहनों को नियमानुसार कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई।

विज्ञापन

Img

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अवैध खनन में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।





headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.