मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news big action before holi raid in khoya market hundreds of kilos of adulterated khoya seized

Chandauli News: होली से पहले बड़ी कार्रवाई,खोया मंडी में छापा, सैकड़ों किलो मिलावटी खोया जब्त.

"जिले के खाद्य सुरक्षा अधिकारी के.एन. त्रिपाठी ने बताया कि त्योहार के मद्देनजर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। संदिग्ध खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए गए हैं। रिपोर्ट के आधार पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।"

chandauli

5:14 PM, Feb 27, 2026

Share:

Chandauli News: होली से पहले बड़ी कार्रवाई,खोया मंडी में छापा, सैकड़ों किलो मिलावटी खोया जब्त.
logo

खोया का सैपल भरते खाद्य सुरक्षा विभाग के लोग

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर (चंदौली).

चंदौली। होली के त्योहार को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र स्थित खोया मंडी में गुरुवार को छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में संदिग्ध और मिलावटी खोया बरामद हुआ, जिससे व्यापारियों में हड़कंप मच गया।

Img

खाद्य सुरक्षा अधिकारी एवं प्रभारी असिस्टेंट कमिश्नर के.एन. त्रिपाठी के नेतृत्व में टीम ने एक पिकअप वाहन की जांच की। वाहन में 10 से 15 कुंतल तक खोया लदा मिला, जो प्रारंभिक जांच में संदिग्ध प्रतीत हुआ। बताया जा रहा है कि यह खोया बिहार, पड़ोसी जनपद मिर्जापुर और जिले के अन्य क्षेत्रों से लाकर यहां खपाने की तैयारी थी।

विज्ञापन

Img

टीम ने मौके पर ही खोया के नमूने लेकर जांच के लिए सुरक्षित किया। वहीं लगभग ढाई कुंतल खराब और मिलावटी खोया नष्ट कराया गया। अधिकारियों का कहना है कि लैब रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। छापेमारी की खबर फैलते ही मंडी में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कई व्यापारी अपनी दुकानों के शटर गिराकर खिसकते नजर आए।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.