Chandauli News: बिहार तस्करी से पहले अलीनगर पुलिस का बड़ा एक्शन, ट्रक से 1035 लीटर अवैध शराब बरामद.
"गिरफ्तार चालक की पहचान बिहार के रोहतास जनपद निवासी राकेश कुमार के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने बताया कि वाहन स्वामी के कहने पर वाराणसी से शराब लोड कर बिहार पहुंचाई जाती थी।"
chandauli
7:12 PM, Jul 14, 2026
Share:


अलीनगर पुलिस की गिरफ्त में बरामद शराब पकड़ा गया तस्कर
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर, चंदौली.
चंदौली। बिहार तस्करी के लिए ले जाई जा रही अवैध देशी शराब की बड़ी खेप को अलीनगर पुलिस ने पकड़ा है। वाहन चेकिंग के दौरान एक ट्रक से 115 पेटी यानी 1035 लीटर अवैध शराब बरामद की गई। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर वाहन को कब्जे में लेते हुए आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार भारत पेट्रोलियम के मुख्य गेट से आगे ग्राम सरेसर के पास चेकिंग के दौरान तेज रफ्तार ट्रक को रोककर तलाशी ली गई। ट्रक के डाले में 23 बोरियों के भीतर 115 पेटियां रखी मिलीं। प्रत्येक पेटी में 200-200 मिलीलीटर के 45 टेट्रा पैक ब्लू लाइम देशी शराब थी। बरामद शराब की कुल मात्रा 1035 लीटर तथा अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपये बताई गई है।
विज्ञापन
गिरफ्तार चालक की पहचान बिहार के रोहतास जनपद निवासी राकेश कुमार के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने बताया कि वाहन स्वामी के कहने पर वाराणसी से शराब लोड कर बिहार पहुंचाई जाती थी। रिंग रोड पर पचपेड़वा के पास बोल्डर लगे होने के कारण इस बार उसने दूसरा रास्ता अपनाया, लेकिन अलीनगर पुलिस की चेकिंग में पकड़ लिया गया। पुलिस पूरे नेटवर्क और शराब तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
