ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news big action by police in two days three smugglers arrested along with 7 cows

Chandauli News: पुलिस की दो दिन में बड़ी कार्रवाई, 7 गोवंश के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार.

“चंदौली के सैयदराजा थाना क्षेत्र में पुलिस ने लगातार दो दिनों में गोवंश तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सात गोवंश बरामद किए। पुलिस ने दो पिकअप वाहनों के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक के खिलाफ पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं।”

chandauli

12:53 PM, Oct 9, 2026

Share:

Chandauli News: पुलिस की दो दिन में बड़ी कार्रवाई, 7 गोवंश के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार.
logo

सैयदराजा पुलिस की गिरफ्त में पकड़े गए गोवंश तस्कर

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अरविंद कुमार, सैयदराजा, चंदौली.

चंदौली। सैयदराजा थाना पुलिस ने गोवंश तस्करी के खिलाफ लगातार दूसरे दिन कार्रवाई करते हुए पांच गोवंश के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इससे एक दिन पहले पुलिस ने दो गोवंश के साथ एक आरोपी को पकड़ा था। पुलिस के अनुसार दोनों कार्रवाइयों में कुल सात गोवंश बरामद किए गए हैं और दो वाहनों को कब्जे में लिया गया है।

पुलिस के अनुसार 8 अक्टूबर की सुबह मुखबिर की सूचना पर एनएच-02 हाईवे पर भगवानपुर पुल से करीब 100 मीटर आगे चेकिंग की गई। इस दौरान सफेद रंग की बोलेरो पिकअप संख्या UP67BT 7366 को रोककर तलाशी ली गई। वाहन से पांच गोवंश बरामद हुए। पुलिस ने मौके से वाहन चालक सुजीत कुमार बिंद निवासी कठौरी, थाना अलीनगर और वाहन परिचालक व स्वामी देवी शरण बिंद निवासी खरगीपुर, थाना अलीनगर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सैयदराजा में मुकदमा अपराध संख्या 297/2026 के तहत गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम और बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार सुजीत कुमार बिंद के खिलाफ मिर्जापुर के अदलहाट और वाराणसी के रामनगर थाने में गोवध निवारण अधिनियम से संबंधित दो मुकदमे पहले से दर्ज हैं।

विज्ञापन

इससे पहले 7 अक्टूबर को सैयदराजा पुलिस ने एनएच-19 हाईवे पर रमऊपुर स्थित काला शाह बाबा मजार के पास चेकिंग के दौरान बिना नंबर की टाटा ACE गोल्ड पिकअप से दो गोवंश बरामद किए थे। पुलिस ने वाहन चालक रोहित यादव निवासी बनौली डिग्घी, थाना व जनपद चंदौली को गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार चेकिंग के दौरान चालक बैरियर से पहले वाहन धीमा कर चलती गाड़ी से कूदकर भागने लगा था। वाहन बैरियर से टकराकर रुक गया, जिसके बाद पुलिस ने पीछा कर चालक को पकड़ लिया। तलाशी में वाहन से दो गोवंश बरामद हुए।

पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने गोवंशों को वध के लिए बिहार ले जाने की बात बताई। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 296/2026 के तहत संबंधित धाराओं में कार्रवाई की है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार रोहित यादव के खिलाफ चंदौली और मिर्जापुर के विभिन्न थानों में गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। सैयदराजा पुलिस ने दोनों मामलों में बरामद गोवंश और वाहनों को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.