मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news big action by sp akash patel 3 police station incharges removed 23 policemen punished 1 suspended

Chandauli News: एसपी आकाश पटेल का बड़ा एक्शन: 3 थाना प्रभारी हटे, 23 पुलिसकर्मी दंडित, 1 निलंबित.

"एसपी आकाश पटेल ने कहा कि थाना प्रभारियों का मूल्यांकन अपराध नियंत्रण, विवेचना की गुणवत्ता, कानून-व्यवस्था और जनसंतुष्टि के आधार पर लगातार किया जाएगा तथा लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।"

chandauli

9:45 PM, Jul 8, 2026

Share:

Chandauli News: एसपी आकाश पटेल का बड़ा एक्शन: 3 थाना प्रभारी हटे, 23 पुलिसकर्मी दंडित, 1 निलंबित.
logo

मातहत अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल की अध्यक्षता में आयोजित अपराध समीक्षा बैठक में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिस कार्यप्रणाली की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में एसपी ने स्पष्ट संदेश दिया कि संगठित अपराध, विशेषकर गोवंश तस्करी के नेटवर्क पर सीधी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही निरोधात्मक पुलिसिंग, गुणवत्तापूर्ण विवेचना और जनशिकायतों के समयबद्ध निस्तारण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। 

Img

लगातार वाहन चोरी रोकने में विफल रहने पर चंदौली कस्बा चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया गया। बैठक के दौरान कार्य में लापरवाही पाए जाने पर 23 पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की गई, जबकि उत्कृष्ट कार्य करने वाले 12 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। एसपी ने कहा कि अपराधियों की गिरफ्तारी तक कार्रवाई सीमित न रहे, बल्कि उनके पूरे आपराधिक नेटवर्क, मास्टरमाइंड और अवैध संपत्तियों तक पहुंचकर गैंगस्टर एक्ट व कुर्की जैसी कार्रवाई की जाए। साथ ही हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी, अवैध शराब व मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान तथा लंबित विवेचनाओं और न्यायालयीय मामलों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

Img

अपराध समीक्षा के बाद तीन थाना प्रभारियों का तबादला भी किया गया। अलीनगर थानाध्यक्ष घनश्याम शुक्ला के स्थान पर गगन राज सिंह, धानापुर थानाध्यक्ष त्रिवेणी लाल सेन के स्थान पर सूर्य प्रकाश मिश्रा तथा कंदवा थानाध्यक्ष राजीव मल्ल के स्थान पर विनोद अंचल को नया थाना प्रभारी बनाया गया। एसपी आकाश पटेल ने कहा कि थाना प्रभारियों का मूल्यांकन अपराध नियंत्रण, विवेचना की गुणवत्ता, कानून-व्यवस्था और जनसंतुष्टि के आधार पर लगातार किया जाएगा तथा लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.