Chandauli News: एसपी आकाश पटेल की बड़ी कार्रवाई, विवेचना में लापरवाही पर इंस्पेक्टर निलंबित.
"पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने स्पष्ट कहा है कि जनता से जुड़े मामलों में लापरवाही और अनुशासनहीनता किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस की छवि खराब करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।"
chandauli
1:51 PM, May 26, 2026
Share:


पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल, निलंबित इंस्पेक्टर विमलेश मौर्य
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। जनपद पुलिस विभाग में लापरवाही और अनुशासनहीनता के खिलाफ कार्रवाई का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विवेचना सेल में तैनात निरीक्षक विमलेश कुमार मौर्य को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उन पर विवेचना में अनियमितता, उच्चाधिकारियों के निर्देशों की अनदेखी और मामले को अनावश्यक रूप से लंबित रखने के आरोप लगे हैं।
जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली में दर्ज एक मुकदमे की विवेचना विमलेश कुमार मौर्य के पास थी। आरोप है कि उन्होंने नामजद आरोपियों को नियमानुसार नोटिस जारी किए बिना ही विवेचना को लंबे समय तक लटकाए रखा। मामले में उच्चाधिकारियों की ओर से कई बार जांच को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन उनका पालन नहीं किया गया। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि विवेचना प्रक्रिया में निर्धारित कानूनी नियमों का पालन नहीं किया गया।
विज्ञापन
अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनंत चंद्रशेखर की जांच रिपोर्ट में आरोप सही पाए जाने के बाद एसपी ने तत्काल निलंबन की कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार ने निलंबन अवधि के दौरान निरीक्षक के खिलाफ विभागीय जांच भी चलेगी। पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने स्पष्ट कहा है कि जनता से जुड़े मामलों में लापरवाही और अनुशासनहीनता किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस की छवि खराब करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
