मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news big action by syedaraja and ilya police two with reward of rs 75 thousand arrested

Chandauli News : सैयदराजा व इलिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 75 हजार के दो इनामी गिरफ्तार.

“चंदौली पुलिस ने अलग-अलग मामलों में वांछित 75 हजार रुपये के दो इनामी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ लूट, हत्या के प्रयास, गैंगस्टर, गोवध निवारण और पॉक्सो एक्ट समेत कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।”

chandauli

7:13 PM, Sep 1, 2026

Share:

Chandauli News : सैयदराजा व इलिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 75 हजार के दो इनामी गिरफ्तार.
logo

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : अरविंद कुमार सैयदराजा/ गोविंद कुमार, चकिया, चंदौली.

चंदौली। वांछित और शातिर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में चंदौली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए कुल 75 हजार रुपये के दो इनामी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

कोतवाली सदर पुलिस ने सैयदराजा थाने में दर्ज लूट के मुकदमे में वांछित 50 हजार के इनामी दिलशाद को पंचफेड़वा अलीनगर से गिरफ्तार किया। प्रयागराज निवासी दिलशाद के खिलाफ चंदौली, प्रयागराज और जौनपुर में लूट, हत्या के प्रयास, धोखाधड़ी, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट समेत कुल नौ मुकदमे दर्ज हैं। वहीं इलिया पुलिस और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने गोवध निवारण अधिनियम के मुकदमे में वांछित 25 हजार के इनामी समसाद राइन को बांदा के विसंडा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया। फतेहपुर निवासी समसाद पर गोवध निवारण और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के अलावा पॉक्सो एक्ट समेत दो मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार दोनों अभियुक्त लंबे समय से वांछित चल रहे थे और गिरफ्तारी से बचने के लिए ठिकाने बदल रहे थे। पुलिस टीमों ने सर्विलांस और मुखबिर तंत्र की मदद से दोनों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।




headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.