Chandauli News: ओवरलोड वाहनों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, एक जुलाई से अवैध स्कूल बसों पर FIR और स्क्रैप की कार्रवाई.
"सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) डॉ. सर्वेश गौतम ने अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन से अपील की है कि बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता न करें। उन्होंने कहा कि सभी विद्यालय समय रहते अपने वाहनों के दस्तावेज पूरे करा लें, अन्यथा सख्त कार्रवाई तय है।"
chandauli
12:21 AM, Jun 28, 2026
Share:


वाहन की जांच करते एआरटीओ चंदौली
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। जिले में ओवरलोड वाहनों और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग और पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल के निर्देश पर गठित संयुक्त टास्क फोर्स ने जून माह में 75 ओवरलोड वाहनों का चालान किया, जबकि 53 वाहनों को सीज कर विभिन्न थानों में खड़ा कराया गया। इस कार्रवाई में अब तक ₹50.63 लाख का जुर्माना वसूला गया है। साथ ही 115 चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित करने और 90 वाहनों के परमिट निरस्त करने की संस्तुति की गई है।
प्रशासन ने अब स्कूली वाहनों पर भी बड़ी कार्रवाई का ऐलान किया है। 1 जुलाई 2026 से जिलेभर में विशेष अभियान चलाकर बिना फिटनेस, परमिट, बीमा और प्रदूषण प्रमाणपत्र (PUC) के संचालित स्कूल बसों की जांच की जाएगी। परिवहन विभाग ने सभी थानों को निर्देश जारी किया है कि यदि कोई स्कूल बिना वैध दस्तावेजों के वाहन संचालित करता मिला तो स्कूल प्रबंधन के खिलाफ सीधे एफआईआर दर्ज की जाएगी। इसके अलावा ऐसे वाहनों को जब्त कर रजिस्टर्ड व्हीकल स्क्रैपिंग फैसिलिटी (RVSF) के जरिए स्क्रैप करने की कार्रवाई भी होगी।
विज्ञापन
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) डॉ. सर्वेश गौतम ने अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन से अपील की है कि बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता न करें। उन्होंने कहा कि सभी विद्यालय समय रहते अपने वाहनों के दस्तावेज पूरे करा लें, अन्यथा सख्त कार्रवाई तय है। प्रशासन का लक्ष्य जिले में बिना वैध कागजात के चलने वाले स्कूली वाहनों की संख्या को शून्य करना है।
