मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news big action in the case of attack on police forest department team sp announced reward of rs 25 thousand each on three accused

Chandauli News: पुलिस-वन विभाग टीम पर हमला मामले में बड़ा एक्शन, एसपी में तीन आरोपितों पर घोषित किया 25-25 हजार का इनाम.

"पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। यदि जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो बीएनएसएस की धारा 84 के तहत उद्घोषणा और धारा 85 के तहत संपत्ति कुर्की की कार्रवाई भी की जाएगी।"

chandauli

7:08 PM, May 27, 2026

Share:

Chandauli News: पुलिस-वन विभाग टीम पर हमला मामले में बड़ा एक्शन, एसपी में तीन आरोपितों पर घोषित किया 25-25 हजार का इनाम.
logo

सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ मुख्य आरोपी 25000 इनामी महेंद्र राव

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: गोविंद कुमार, चकिया, (चंदौली).

चंदौली। चकिया क्षेत्र में पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम पर हमले के मामले में पुलिस ने फरार आरोपितों पर शिकंजा कसना तेज कर दिया है। पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने मामले के मुख्य आरोपित महेंद्र राव, विजेंद्र राव और रामआसरे राव पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। वहीं इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आरोपितों की एफआईआर निरस्त कराने की याचिका भी खारिज कर दी है।

Img

बताया जा रहा है कि 9 मई 2026 को चंद्रप्रभा रेंज के अलीपुर भांगड़ा गांव में अवैध खनन की सूचना पर वन विभाग और चकिया पुलिस की संयुक्त टीम कार्रवाई करने पहुंची थी। टीम ने मौके से एक जेसीबी और ट्रैक्टर को कब्जे में लिया था। आरोप है कि कार्रवाई के बाद लौट रही टीम को हिस्ट्रीशीटर महेंद्र राव, उसके भाई विजेंद्र राव, पिता रामआसरे राव समेत बड़ी संख्या में लोगों ने घेर लिया। इस दौरान सरकारी कार्य में बाधा डालने, रास्ता जाम करने और पुलिस-वन कर्मियों के साथ अभद्रता करने का आरोप लगा।मामले में चकिया कोतवाली में सरकारी कार्य में बाधा, बलवा, चक्का जाम और अवैध खनन समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन

Img

पुलिस के अनुसार घटना के बाद से मुख्य आरोपित फरार चल रहे हैं। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपितों ने हाईकोर्ट में एफआईआर रद्द करने की अर्जी दाखिल की थी, लेकिन न्यायालय ने उसे खारिज कर दिया। वहीं चकिया न्यायालय ने आरोपितों के खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी किया है। पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपित महेंद्र राव समेत अन्य के खिलाफ पहले से भी हत्या के प्रयास, सरकारी कर्मचारी पर हमला, अवैध खनन और वन अधिनियम से जुड़े कई मुकदमे दर्ज हैं। घटना के बाद क्षेत्र में पुलिस सतर्कता बढ़ा दी गई है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.