Chandauli News: शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, स्वाट-सर्विलांस टीम को 50 हजार का इनाम.
"इन सभी मामलों में शामिल तस्करों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई है। पुलिस अधिकारियों ने टीम की सतर्कता, साहस और उत्कृष्ट कार्यशैली की सराहना करते हुए उन्हें नकद पुरस्कार प्रदान किया।"
chandauli
8:15 PM, Mar 17, 2026
Share:


AI तस्वीर
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By:पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी के खिलाफ लगातार बड़ी कार्रवाई करने वाली स्वाट व सर्विलांस टीम को पुलिस अधीक्षक आदित्य लाग्हे द्वारा 50 हजार रुपये के नगद इनाम से सम्मानित किया गया है। पिछले 15 दिनों के भीतर टीम ने तीन अलग-अलग कार्रवाई में कुल 2587 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब (करीब 22,999 लीटर) बरामद की, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 4.28 करोड़ रुपये आंकी गई है। यह शराब अलग-अलग राज्यों से बिहार ले जाई जा रही थी, जिसे ट्रकों में अलग-अलग सामानों के नीचे छिपाकर परिवहन किया जा रहा था।
02 मार्च को टीम ने आलू की बोरियों के नीचे छिपाकर ले जाई जा रही 1028 पेटी शराब बरामद की, जिसकी कीमत करीब 1.68 करोड़ रुपये थी। वहीं 09 मार्च को कागज की गट्ठरों के नीचे छिपाई गई 849 पेटी शराब (करीब 1.40 करोड़ रुपये) पकड़ी गई। इसके अलावा 14 मार्च को पुट्टी की बोरियों के पीछे छिपाकर ले जाई जा रही 710 पेटी शराब (करीब 1.20 करोड़ रुपये) बरामद की गई।
विज्ञापन
इन सभी मामलों में शामिल तस्करों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई है। पुलिस अधिकारियों ने टीम की सतर्कता, साहस और उत्कृष्ट कार्यशैली की सराहना करते हुए उन्हें नकद पुरस्कार प्रदान किया।
