Chandauli News: लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, एसपी ने मुगलसराय कोतवाल को किया निलंबित.
"पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने दो टूक कहा है कि जनपद में कानून-व्यवस्था से कोई समझौता नहीं होगा और भविष्य में भी लापरवाही करने वालों के खिलाफ इसी तरह कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।"
chandauli
9:10 PM, Apr 4, 2026
Share:


पुलिस अधीक्षक चंदौली आकाश पटेल
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: संतोष, ब्यूरो, पूर्वांचल भास्कर.
चंदौली। जनपद में पुलिसिंग को अधिक सख्त और जवाबदेह बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुगलसराय के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई कर्तव्य में लापरवाही और उदासीनता के आरोपों के बाद की गई है।
जानकारी के अनुसार, 2 अप्रैल को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें शराब की दुकान बंद होने के बाद भी अवैध बिक्री जारी होने की बात सामने आई। आरोप है कि इस मामले में प्रभारी निरीक्षक द्वारा तत्काल कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। इसी दिन रात में क्षेत्र में हुई लूट की घटना के संबंध में भी उच्चाधिकारियों को समय पर सूचना नहीं दी गई और मामले के खुलासे में भी ढिलाई बरती गई। इन दोनों गंभीर मामलों को संज्ञान में लेते हुए एसपी ने तत्काल प्रभाव से निलंबन की कार्रवाई की है और जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
एसपी आकाश पटेल ने पहले ही सभी थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि किसी भी महत्वपूर्ण घटना की सूचना तुरंत दी जाए और जनता की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। बावजूद इसके लापरवाही सामने आने पर यह सख्त कदम उठाया गया।पुलिस अधीक्षक ने दो टूक कहा है कि जनपद में कानून-व्यवस्था से कोई समझौता नहीं होगा और भविष्य में भी लापरवाही करने वालों के खिलाफ इसी तरह कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
