Chandauli News: एआरटीओ का बड़ा अभियान, सड़क पर खड़े 9 व्यावसायिक वाहनों का किया चालान.
“सकलडीहा कस्बे में सड़क पर अवैध पार्किंग और लोडिंग-अनलोडिंग के खिलाफ परिवहन विभाग ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। एआरटीओ प्रवर्तन ने अभियान चलाकर 9 व्यावसायिक वाहनों का चालान किया और दोबारा नियम तोड़ने पर सीधे वाहन सीज करने की चेतावनी दी।”
chandauli
11:26 PM, Jul 25, 2026
Share:


सकलडीहा में अभियान के दौरान वाहन चालकों से पूछताछ करते एआरटीओ प्रवर्तन अभिषेक सिंह।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा, चंदौली.
चंदौली। सड़क पर अवैध पार्किंग और दिनदहाड़े लोडिंग-अनलोडिंग से लगने वाले जाम व बढ़ते हादसों पर अंकुश लगाने के लिए शनिवार को एआरटीओ प्रवर्तन अभिषेक सिंह ने सकलडीहा कस्बे में सघन अभियान चलाया। व्यस्त तिराहे पर अचानक हुई कार्रवाई से वाहन चालकों और व्यवसायियों में हड़कंप मच गया। अभियान के दौरान सड़क घेरकर खड़े किए गए 9 व्यावसायिक वाहनों का चालान किया गया।
एआरटीओ प्रवर्तन अभिषेक सिंह ने कहा कि सड़क को पार्किंग स्थल बनाकर यातायात बाधित करने वालों के खिलाफ अब लगातार कार्रवाई की जाएगी। यदि दिन के समय सड़क पर लोडिंग या अनलोडिंग करते हुए वाहन मिले तो उन्हें बिना किसी चेतावनी के सीधे सीज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आम लोगों की सुरक्षा और सुचारु यातायात सुनिश्चित करना विभाग की प्राथमिकता है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सकलडीहा-चहनियां मार्ग पर भारी वाहनों के प्रवेश और ठहराव के लिए समय निर्धारित करने को लेकर जल्द ही जिलाधिकारी से चर्चा कर नई व्यवस्था लागू कराई जाएगी, ताकि जाम और सड़क दुर्घटनाओं की संभावना को कम किया जा सके।
