क्राइम/न्यूज़/chandauli news big operation of chandauli police 46 accused accused with reward arrested

Chandauli News : चंदौली पुलिस का बड़ा अभियान, 46 इनामी अभियुक्त गिरफ्तार.

“चंदौली पुलिस ने गंभीर अपराधों में लंबे समय से वांछित इनामी अभियुक्तों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अप्रैल से अब तक 46 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अकेले अगस्त में 17 इनामी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई है।”

chandauli

7:01 PM, Sep 1, 2026

Share:

Chandauli News : चंदौली पुलिस का बड़ा अभियान, 46 इनामी अभियुक्त गिरफ्तार.
logo

पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल, अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर आईपीएस

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में चंदौली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अप्रैल 2026 से अब तक विभिन्न गंभीर अपराधों में वांछित 46 इनामी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इनमें अकेले अगस्त माह में 17 इनामी अभियुक्त गिरफ्तार किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए अभियुक्त गोवंश तस्करी, हत्या, पॉक्सो एक्ट, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, अवैध शराब और एनडीपीएस एक्ट समेत गंभीर मामलों में वांछित थे। गिरफ्तार अभियुक्तों में पांच ऐसे हैं, जो एक वर्ष से अधिक समय से फरार चल रहे थे। अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर ने बताया कि अभियान के तहत 2013 से वांछित 50 हजार के इनामी रंजय सिंह को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा 2015 से फिरौती के लिए अपहरण के मामले में वांछित 50 हजार के इनामी दिलीप कुशवाहा उर्फ छोटू और 2018 से पॉक्सो व अपहरण के मामले में वांछित 25 हजार के इनामी अरबाज नट उर्फ खबरी को भी गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इनामी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए थाना पुलिस, सर्विलांस और एसओजी टीम के बीच लगातार समन्वय बनाया गया। अभियुक्तों की जानकारी जुटाने के साथ मैनुअल इंटेलिजेंस और सर्विलांस का इस्तेमाल किया गया। पुलिस के अनुसार अभियान आगे भी जारी रहेगा।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.