ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news mission shakti campaign in gurudwara inter college information given to girl students about women safety and protection from cyber crime

Sonbhadra News: गुरुद्वारा इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति अभियान, छात्राओं को महिला सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव की दी गई जानकारी.

चोपन स्थित गुरुद्वारा इंटर कॉलेज में पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। उपनिरीक्षक अभय नाथ यादव, राम ज्ञान यादव और महिला आरक्षी शैलजा सिंह ने महिला सुरक्षा व साइबर अपराध से बचाव की जानकारी दी। पुलिस ने दीपावली पर सतर्क रहने, निजी जानकारी गोपनीय रखने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने की अपील की।

sonbhadra

3:50 PM, Oct 24, 2026

Share:

Sonbhadra News: गुरुद्वारा इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति अभियान, छात्राओं को महिला सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव की दी गई जानकारी.
logo

चोपन के गुरुद्वारा इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव और अधिकारों के प्रति जागरूक करती पुलिस टीम।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंदन कुमार, चोपन।

थाना चोपन पुलिस की ओर से गुरुद्वारा इंटर कॉलेज, चोपन में मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उपनिरीक्षक अभय नाथ यादव, उपनिरीक्षक राम ज्ञान यादव और महिला आरक्षी शैलजा सिंह ने छात्राओं एवं उपस्थित लोगों को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव और व्यक्तिगत सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने लोगों से अपने मोबाइल फोन और कीमती सामान को सुरक्षित रखने तथा सार्वजनिक स्थानों पर सतर्क रहने की अपील की। पुलिसकर्मियों ने बताया कि अनजान व्यक्तियों के साथ अपनी निजी जानकारी साझा करने से साइबर अपराध का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए मोबाइल फोन, ऑनलाइन खातों और व्यक्तिगत जानकारी की गोपनीयता बनाए रखना जरूरी है। पुलिस टीम ने साइबर अपराध के मामलों में जांच की प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी। बताया गया कि कई मामलों में संदिग्धों की पहचान के लिए संबंधित डिजिटल डेटा और तकनीकी जानकारी की आवश्यकता होती है। ऐसे में लोगों को किसी भी अनजान व्यक्ति के झांसे में आने से बचना चाहिए और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को देनी चाहिए। आगामी दीपावली पर्व के मद्देनजर पुलिस ने लोगों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की। साथ ही बिना मेहनत के पैसा कमाने के लालच में किसी भी गलत गतिविधि में शामिल नहीं होने की सलाह दी गई। पुलिस टीम ने बताया कि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिसकर्मी लगातार ड्यूटी करते हैं। मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और उपलब्ध सहायता सेवाओं के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस ने सुरक्षित समाज के निर्माण में आमजन की भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.