मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news big revelation in the case of woman and innocent child committing suicide by jumping from the train husband arrested

Chandauli News: महिला व मासूम के ट्रेन से कूदकर जान देने के मामले में बड़ा खुलासा, पति गिरफ्तार.

"धीना थाना प्रभारी दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इस दर्दनाक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।"

chandauli

8:08 PM, Feb 10, 2026

Share:

Chandauli News: महिला व मासूम के ट्रेन से कूदकर जान देने के मामले में बड़ा खुलासा, पति गिरफ्तार.
logo

धीना पुलिस कि गिरफ्त में आरोपी पति

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। धीना थाना क्षेत्र में दो दिन पहले पारिवारिक तनाव के चलते महिला द्वारा अपनी चार वर्षीय पुत्री के साथ ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने के आरोप में मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया है।

Img

धीना पुलिस के अनुसार 7 फरवरी 2026 को ग्राम बैरी खुर्द निवासी महिला ने पारिवारिक कलह और पति की मारपीट से परेशान होकर अपनी मासूम बेटी के साथ ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी थी। इस हृदयविदारक घटना के बाद मृतका के मायके पक्ष की तहरीर पर थाना धीना में पति सुक्खू बिंद उर्फ शुखदेव के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया गया था।

विज्ञापन

Img

प्रभारी निरीक्षक दिलीप श्रीवास्तव के नेतृत्व में थाना धीना पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश तेज कर दी। इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर मंगलवार को पुलिस ने अभियुक्त सुक्खू बिंद उर्फ शुखदेव पुत्र मन्नू बिंद उर्फ मनोहर, निवासी ग्राम बैरी खुर्द, को बैरी कला जाने वाले मार्ग पर नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को थाना लाकर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.