Chandauli News: रामनवमी पर सिकटा में विराट दंगल का आयोजन, नामी पहलवानों ने दिखाया दम.
"सैयदराजा भाजपा विधायक सुशील सिंह ने सभी को रामनवमी की शुभकामनाएं दी। साथ ही दंगल में आए पहलवानों का उत्साह वर्धन किया। विधायक ने कहा कि ग्रामीण अंचल पर खेलो से प्रतिभाओं को निखरने का मौका मिलता है। साथ ही आपसी भाईचारा भी बढ़ता है।"
chandauli
8:49 AM, Mar 29, 2026
Share:


सिकता गांव में रामनवमी के अवसर पर आयोजित दंगल में दम दिखाते पहलवान
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। बरहनी ब्लॉक क्षेत्र के सिकठा गांव में रामनवमी के अवसर पर विराट दंगल का भव्य आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में सैयदराजा विधायक सुशील कुमार सिंह मुख्य अतिथि तथा ब्लॉक प्रमुख महेंद्र सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।
इस दौरान क्षेत्र व आसपास के गांवों के गणमान्य लोगों की मौजूदगी में दूर-दराज व अन्य प्रदेशों से आए नामी पहलवानों के साथ स्थानीय पहलवानों ने भी दमखम दिखाया। दंगल देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी रही। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सैयदराजा भाजपा विधायक सुशील सिंह ने सभी को रामनवमी की शुभकामनाएं दी। साथ ही दंगल में आए पहलवानों का उत्साह वर्धन किया। विधायक ने कहा कि ग्रामीण अंचल पर खेलो से प्रतिभाओं को निखरने का मौका मिलता है। साथ ही आपसी भाईचारा भी बढ़ता है।
विज्ञापन
नवरात्रि के दौरान काली मंदिर प्रांगण की रंगाई-पुताई से लेकर नौ दिनों तक सार्वजनिक पूजा, रामनवमी मेले और दंगल के सफल आयोजन में समिति के सदस्यों की अहम भूमिका रही। कार्यक्रम संयोजक रतन कुमार सिंह, राजीव रंजन सिंह, सीजेंद्र राय शास्त्री एवं उनकी टीम को धार्मिक स्थल विकास समिति सिकठा की ओर से आभार व्यक्त किया गया।
