Chandauli News: एएनटीएफ की बड़ी कामयाबी, 2.5 करोड़ का गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार.
"इस संबंध में सदर कोतवाल ने बताया कि एनडीपीएस एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क तक पहुंचने के लिए आगे की जांच तेज़ कर दी गई है और इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।"
chandauli
8:48 PM, Feb 9, 2026
Share:


ट्रक पर लदे गांजा को पकड़े गए स्थान पर ही वजन करते सदर कोतवाली पुलिस और एएनटीएफ की टीम
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उत्तर प्रदेश एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और चंदौली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त टीम ने जिले में कार्रवाई करते हुए करीब 499 किलो से अधिक अवैध गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ढाई करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस दौरान दो सक्रिय तस्करों को मौके से गिरफ्तार किया गया।
जानकारी के अनुसार एएनटीएफ यूनिट वाराणसी और आगरा की संयुक्त टीम ने सटीक सूचना के आधार पर चंदौली वाराणसी मार्ग पर सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कटसिला के पास सर्विस लेन में घेराबंदी की। यहां एक डीसीएम ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें भारी मात्रा में गांजा छिपाकर रखा गया था। जांच में सामने आया कि यह नशीला पदार्थ ओडिशा से लोड कर गौतमबुद्ध नगर ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बलिया और बरेली जनपद के निवासियों के रूप में हुई है। पूछताछ में तस्करों ने गांजा की खेप की सप्लाई और नेटवर्क से जुड़े अहम सुराग दिए हैं। पुलिस ने मौके से डीसीएम ट्रक, मोबाइल फोन और कुछ नकदी भी जब्त की है।
इस संबंध में थाना कोतवाली चंदौली में एनडीपीएस एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क तक पहुंचने के लिए आगे की जांच तेज़ कर दी गई है और इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
