Chandauli News: सस्ते गल्ले की दुकान में बड़ी चोरी, पुलिस के सामने ही 76 बोरी राशन ले उड़े चोर.
"पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र के राशन कार्ड धारकों में भी चिंता का माहौल है। पुलिस जल्द खुलासे का दावा कर रही है"
chandauli
2:42 PM, Jan 7, 2026
Share:


चोरी की जानकारी होने पर मौके पर इकट्ठा ग्रामीण पहुंची पुलिस
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर (चंदौली).
चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के औद्योगिक नगर पटनवा गांव में स्थित सस्ते गल्ले की दुकान को चोरों ने देर रात निशाना बना लिया। चोरों ने अन्नपूर्णा भवन के शटर का ताला तोड़कर दुकान में रखे सरकारी राशन पर हाथ साफ कर दिया और 76 बोरी खाद्यान्न मैजिक वाहन पर लादकर फरार हो गए। हैरानी की बात यह है कि जब मैजिक सवार चोरो और पुलिस का सामना हुआ। उस दौरान भी चोर मैजिक लेकर आराम से फरार हो गए,
जानकारी के अनुसार, चोर दुकान से 52 बोरी चावल और 24 बोरी गेहूं लेकर भाग रहे थे। इसी दौरान गश्त पर निकली पुलिस की नजर तेज रफ्तार मैजिक वाहन पर पड़ी। पुलिस ने पीछा किया, लेकिन घना कोहरा होने का फायदा उठाकर चोर मैजिक सहित मौके से फरार होने में सफल रहे। सुबह जब अन्नपूर्णा भवन का ताला टूटा मिला तो पुलिस ने कोटेदार रुना देवी को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
कोटेदार की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र के राशन कार्ड धारकों में भी चिंता का माहौल है। पुलिस जल्द खुलासे का दावा कर रही है।



