ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news four year old innocent died due to drowning in pond chaos in the family

Chandauli News: पोखरे में डूबने से चार वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम.

“नौगढ़ के बाघी कस्बे में खेलते समय पोखरे में डूबने से चार वर्षीय इरफान की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।”

chandauli

9:58 PM, Sep 23, 2026

Share:

Chandauli News: पोखरे में डूबने से चार वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम.
logo

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मृतक बच्चे के शव के पास रोते बिलखते परिजन

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: लकी केसरी, नौगढ़, चंदौली.
चंदौली। नौगढ़ थाना क्षेत्र के बाघी कस्बे में बुधवार सुबह पोखरे में डूबने से चार वर्षीय मासूम इरफान की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब नौ बजे इरफ़ान कुछ बच्चों के साथ पोखरे के पास खेल रहा था। कुछ देर बाद अन्य बच्चे अपने घर चले गए, जबकि इरफान खेलते समय पोखरे में गिर गया। आसपास किसी के मौजूद नहीं होने के कारण तत्काल घटना की जानकारी नहीं हो सकी। कुछ देर बाद बच्चे का शव पानी में दिखाई देने पर लोगों को घटना की जानकारी हुई। परिजन बच्चे को पानी से बाहर निकालकर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ पहुंचे। वहां डॉ. सत्या ने जांच के बाद इरफान को मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत की खबर सुनकर मां शैमुन निशा और पिता जिलानी का रो-रोकर बुरा हाल रहा। इरफान की तीन वर्षीय बहन इनाया है।

विज्ञापन

सूचना पर नौगढ़ थाना पुलिस भी अस्पताल पहुंची। थाना प्रभारी संतोष कुमार यादव ने बताया कि पोखरे में डूबने से चार वर्षीय बच्चे की मौत की सूचना मिली थी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना से बाघी कस्बे में शोक का माहौल है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.