Chandauli News : कंप्यूटर की दुकान में बड़ी चोरी, 7 लैपटॉप समेत सवा लाख का सामान चोरो ने किया पार.
“चंदौली के मुगलसराय में चोरों ने कंप्यूटर की दुकान को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की। दुकान से सात लैपटॉप समेत बैटरियां और अन्य सामान गायब मिला। चोरी गए सामान की कीमत करीब सवा लाख रुपये बताई जा रही है।”
chandauli
8:17 PM, Aug 18, 2026
Share:


चोरी की सूचना पर मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By : संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर, चंदौली.
चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के काली महाल स्थित मैनाताली गली में चोरों ने एस के इन्फोटेक कंप्यूटर की दुकान को निशाना बनाया। चोर दुकान से संचालक के पांच और ग्राहकों के दो लैपटॉप समेत कुल सात लैपटॉप, बैटरियां और कंप्यूटर से संबंधित अन्य सामान लेकर फरार हो गए। चोरी गए सामान की कीमत करीब एक लाख से 1.25 लाख रुपये बताई जा रही है।
दुकान संचालक चंद्रकांत शर्मा ने बताया कि वह दोपहर करीब 12 बजे दुकान खोलने पहुंचे थे। दुकान खोलते ही चोरी की जानकारी हुई। इसके बाद उन्होंने तत्काल 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुकान का निरीक्षण कर जांच शुरू की। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जिससे चोरों की पहचान कर उनका सुराग लगाया जा सके।
विज्ञापन
घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों में भी चिंता है। व्यापारियों ने पुलिस से जल्द चोरी का खुलासा करने की मांग की है। वहीं, इलाके में चोरी की घटना के बाद पुलिस की पेट्रोलिंग व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।
