ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news bike collided with nilgai mother son fell on the road mother s condition serious varanasi referred

Chandauli News: नीलगाय से टकराई बाइक, मां-बेटे सड़क पर गिरे, मां की हालत गंभीर, वाराणसी रेफर.

"इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉ. अजय कुमार सिंह ने बताया कि महिला को सिर और पैर में गंभीर चोटें आई हैं, स्थिति गंभीर बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में नीलगायों की संख्या बढ़ने से ऐसे हादसे अक्सर हो रहे हैं, लेकिन प्रशासन इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है"

chandauli

4:43 PM, Oct 7, 2025

Share:

Chandauli News: नीलगाय से टकराई बाइक, मां-बेटे सड़क पर गिरे, मां की हालत गंभीर, वाराणसी रेफर.
logo

गंभीर उच्च विद्यालय महिला का जिला अस्पताल में चेकअप करते डॉ अजय

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। धीना थाना क्षेत्र के पांडेयपुर गांव के समीप सोमवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अचानक सड़क पार नीलगाय से टकराने के बाद बाइक सवार मां-बेटे सड़क पर गिर गए। घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

Img

जानकारी के अनुसार, पांडेयपुर नौली निवासी अभिषेक शर्मा (22 वर्ष) अपनी मां सरोज देवी (50 वर्ष) को लेकर कहीं जा रहे थे। बाइक अभिषेक चला रहा था। अचानक एक नील गाय सड़क पार करने लगी। जब तक अभिषेक कुछ समझ पाता, उसकी बाइक नील गाय से टकरा गई। हादसे में सरोज देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि बेटे अभिषेक को मामूली चोटें आई हैं। सूचना पर मौके पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से दोनों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने महिला की हालत नाजुक बताते हुए उसे वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।

विज्ञापन

Img

जिला अस्पताल के इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉ. अजय कुमार सिंह ने बताया कि महिला को सिर और पैर में गंभीर चोटें आई हैं, स्थिति गंभीर बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में नीलगायों की संख्या बढ़ने से ऐसे हादसे अक्सर हो रहे हैं, लेकिन प्रशासन इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.