Chandauli News: सड़क पर अचानक दौड़ी भैंस से बाइक टकराई, युवक समेत दो बच्चे गंभीर, वाराणसी रेफर.
“नौगढ़ क्षेत्र में रविवार शाम सड़क किनारे चर रही भैंस अचानक बाइक के सामने आ गई। टक्कर में बाइक सवार युवक और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर किया गया है।”
chandauli
9:41 AM, Sep 8, 2026
Share:


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ में अपने घायल बच्चे के साथ मां
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By : लकी केसरी, नौगढ़, चंदौली.
चंदौली। नौगढ़ तहसील क्षेत्र में मझगावां पुल के पास रविवार शाम एक भैंस बाइक के सामने आ गई। अचानक हुए हादसे में बाइक सवार विवेक कुमार (24) और उसके साथ मौजूद दो बच्चे ज्योतिष कुमार (14) व अस्तिव (4) सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को उपचार के लिए वाराणसी रेफर किया गया है।
बताया गया कि विवेक कुमार दोनों बच्चों को बाइक से बाल कटवाने के लिए मझगावां पुल की ओर जा रहा था। जनक पाल के घर के पास सड़क किनारे ललई यादव उर्फ लालजी अपनी भैंस चरा रहे थे। इसी दौरान भैंस अचानक सड़क पर दौड़ पड़ी और बाइक से जा टकराई। तेज टक्कर में तीनों बाइक सवार सड़क पर गिर गए।हादसे में विवेक के सिर और पैर में गंभीर चोट आई है, जबकि उसका दाहिना हाथ भी टूट गया। वहीं ज्योतिष और चार वर्षीय अस्तिव के सिर में चोट लगी है। हादसे के बाद मौके पर काफी देर तक घायल पड़े रहे। आरोप है कि भैंस को लेकर वहां मौजूद व्यक्ति मौके से चला गया।करीब आधे घंटे बाद राहगीरों की नजर सड़क पर पड़े घायल बच्चों पर पड़ी। लोगों ने उन्हें उठाकर उनके घर पहुंचाया। इसके बाद परिजन सभी घायलों को सोनभद्र जिला अस्पताल लोढ़ी ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने तीनों की हालत गंभीर देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन
परिजनों के अनुसार, घायलों को वाराणसी के वर्षवा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। घटना को लेकर भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष राम चंद्र राम ने प्रशासन से सड़क की पटरियों पर पशु चराने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि सड़क पर अचानक आने वाले पशुओं से लगातार हादसे हो रहे हैं। ऐसे में पशुपालकों को सड़क किनारे पशु चराने से रोकने और लापरवाही करने वालों पर कार्रवाई की जरूरत है।



