मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news bike collides with divider on ring road bike rider dies friend seriously injured

Chandauli News: रिंग रोड पर डिवाइडर से टकराई बाइक, बाईक सवार युवक की मौत, साथी गंभीर घायल.

"अलीनगर प्रभारी निरीक्षक घनश्याम शुक्ला ने बताया कि प्रारंभिक जांच में बाइक के डिवाइडर से टकराने की बात सामने आई है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।"

chandauli

7:58 PM, Jun 15, 2026

Share:

Chandauli News: रिंग रोड पर डिवाइडर से टकराई बाइक, बाईक सवार युवक की मौत, साथी गंभीर घायल.
logo

घटनास्थल पर इकट्ठा भीड़ और पहुंची पुलिस

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर (चंदौली). 

चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के कुरहना गांव के पास रिंग रोड पर रविवार शाम हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। मृतक की पहचान मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के मलोखर निवासी 22 वर्षीय तौफीक अहमद पुत्र मोहम्मद यासीन के रूप में हुई है। 

बताया गया कि तौफीक अपने एक मित्र के साथ अलीनगर थाना क्षेत्र स्थित महादेवपुर के एक वाटर पार्क गया था। वहां से दोनों शाम को बाइक से वापस घर लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुरहना गांव के समीप रिंग रोड पर अचानक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक चला रहे तौफीक को गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं पीछे बैठा उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना डायल 112 के माध्यम से पुलिस को दी गई। अलीनगर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल युवक को एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

विज्ञापन

अलीनगर प्रभारी निरीक्षक घनश्याम शुक्ला ने बताया कि प्रारंभिक जांच में बाइक के डिवाइडर से टकराने की बात सामने आई है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। युवक की असमय मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं क्षेत्र में भी शोक का माहौल बना हुआ है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.