Chandauli News: डंपर में पीछे से बाइक भिड़ी, दो किशोर गंभीर, वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर.
“शुक्रवार रात इलिया-चकिया मार्ग पर अचानक दर्दनाक हादसा हो गया। बसाढ़ी के पास बाइक आगे चल रहे डंपर में पीछे से जा भिड़ी। हादसे में कक्षा 10 के दो 15 वर्षीय छात्र गंभीर घायल हो गए। दोनों की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया।”
chandauli
7:17 PM, Aug 15, 2026
Share:


संयुक्त जिला चिकित्सालय चकिया में भर्ती घायल छात्र
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: गोविंद कुमार, चकिया, चंदौली.
चंदौली। इलिया-चकिया मार्ग पर बसाढ़ी गांव के समीप शुक्रवार रात डंपर में पीछे से बाइक टकराने से दो किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को एंबुलेंस से जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने दोनों को वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
चकिया कोतवाली क्षेत्र के सैदूपुर कस्बा निवासी ओम केशरी (15) पुत्र सत्येंद्र कुमार केशरी और पुष्कर वर्मा (15) पुत्र राजेश वर्मा कक्षा 10 के छात्र हैं। बताया गया कि दोनों शुक्रवार रात करीब नौ बजे बाइक से घर से खरौझा की ओर जा रहे थे। बसाढ़ी गांव के पास पहुंचने पर बाइक आगे चल रहे डंपर में पीछे से जोरदार टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बाइक चला रहे ओम केशरी के चेहरे और जबड़े में गंभीर चोट आई तथा जबड़ा फ्रैक्चर हो गया। वहीं बाइक के पीछे बैठे पुष्कर वर्मा भी घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे के बाद आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही दोनों किशोरों के परिजन अस्पताल पहुंच गए।
