Sonbhadra News: कुंडी नाला में मिला युवक का शव, ग्रामीणों में सनसनी.
रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के बरकोनिया स्थित कुंडी नाला में रविवार सुबह युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान सिलथम निवासी भारत पुत्र प्रदीप के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
sonbhadra
11:38 AM, Aug 16, 2026
Share:


नाले में युवक का शव मिलने के बाद मौके पर जुटी ग्रामीणों की भीड़।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: अनुज जायसवाल, सोनभद्र।
सोनभद्र।
विज्ञापन
रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र में रविवार सुबह कुंडी नाला में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। रामपुर थाना से करीब 700 मीटर की दूरी पर स्थित बरकोनिया के कुंडी नाला में पानी के अंदर युवक का शव पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह स्थानीय लोग अपने काम से जा रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर कुंडी नाला के पानी में पड़े युवक के शव पर पड़ी। शव दिखाई देते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते घटना की जानकारी आसपास के गांवों में फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने तत्काल घटना की सूचना रामपुर बरकोनिया पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकलवाने की कार्रवाई शुरू की। काफी प्रयास के बाद शव को नाले से बाहर निकाला गया। पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से युवक की पहचान कराने का प्रयास किया। कुछ देर बाद मृतक की पहचान सिलथम निवासी भारत पुत्र प्रदीप के रूप में हुई। युवक का शव नाले में मिलने के बाद उसकी मौत को लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि युवक की हत्या करने के बाद शव को नाले में फेंका गया हो सकता है। हालांकि, अभी तक हत्या की पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवक नाले तक कैसे पहुंचा और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई। बरहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा। पुलिस का कहना है कि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद मृतक के परिजनों में भी कोहराम मचा हुआ है।
