मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news bike collides with electric pole 18 year old youth dies during treatment

Chandauli News: बिजली के खंभे से टकराई बाइक, इलाज के दौरान 18 वर्षीय युवक की मौत.

"सदर कोतवाल विनंदेश्वरी प्रसाद पांडेय ने बताया कि नवही-धरौली मोड़ के पास बाइक सवार युवक बिजली के खंभे से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।"

chandauli

8:09 PM, May 28, 2026

Share:

Chandauli News: बिजली के खंभे से टकराई बाइक, इलाज के दौरान 18 वर्षीय युवक की मौत.
logo

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: धर्मेंद्र जायसवाल, ब्यूरो चंदौली.

चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के नवही पुलिस चौकी के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। बुधवार की शाम अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गई थी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। गुरुवार सुबह उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार धानापुर थाना क्षेत्र के गुरेहूं गांव निवासी रोहन प्रजापति दवा लेने के लिए धरौली गांव गया था। शाम को वह बाइक से वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान नवही गांव के पास उसकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल युवक को पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा था। गुरुवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन

बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। मां आशा देवी और पिता राधेश्याम प्रजापति का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया गया कि मृतक की मां भदाहू गांव के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र हैं, जबकि पिता खेती-किसानी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। सदर कोतवाल विनंदेश्वरी प्रसाद पांडेय ने बताया कि नवही-धरौली मोड़ के पास बाइक सवार युवक बिजली के खंभे से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.