Chandauli News: यूपी बिहार सीमा पर नवनिर्मित गेट से टकराई बाइक, इलेक्ट्रॉनिक दुकानदार कि हालत गंभीर.
"स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माणाधीन गेट के पास उचित संकेतक नहीं लगाए गए हैं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी हुई है"
chandauli
10:18 AM, Dec 12, 2025
Share:


घायल दुकानदार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शहाबगंज ले जाती पुलिस
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: गोविंद कुमार, चकिया तहसील.
चंदौली। इलिया कस्बा स्थित नवनिर्मित अंतर्राज्यीय सीमा गेट के पास गुरुवार देर शाम बड़ा हादसा हो गया। बाइक सवार अजीत पटेल (40) गेट से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए। वे बिहार के कैमूर जिले के बगछरा गांव निवासी हैं और चांद बाजार में इलेक्ट्रॉनिक की दुकान चलाते हैं।
जानकारी के अनुसार, अजीत पटेल वाराणसी से सामान खरीदकर लौट रहे थे। इलिया पहुंचते ही उनकी बाइक अनियंत्रित होकर निर्माणाधीन सीमा गेट से जा भिड़ी। टक्कर इतनी तेज थी कि उनके चेहरे और शरीर पर गंभीर चोटें आ गईं। स्थानीय लोगों ने तत्काल 102 एंबुलेंस को सूचना दी और उन्हें शहाबगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टरों ने हालात गंभीर देखते हुए उन्हें वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
हादसे की सूचना पर इलिया थाना अध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में सहयोग किया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और वे वाराणसी के लिए रवाना हो गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माणाधीन गेट के पास उचित संकेतक नहीं लगाए गए हैं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी हुई है।



