ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news bike collides with nilgai that suddenly came on the road young man dies wife kept wandering in the forest for one and a half hours for help

Chandauli News : सड़क पर अचानक आई नीलगाय से टकराई बाइक, युवक की मौत, डेढ़ घंटे जंगल में मदद के लिए भटकती रही पत्नी.

“नौगढ़-मंगरही मार्ग पर जंगल में बाइक हादसे में मुलायम यादव की मौत हो गई। पत्नी के साथ ससुराल जा रहे मुलायम की बाइक नीलगाय से टकरा गई। जंगल में मोबाइल नेटवर्क नहीं मिलने से घायल पत्नी को मदद के लिए काफी देर तक परेशान होना पड़ा।”

chandauli

8:40 PM, Oct 20, 2026

Share:

Chandauli News : सड़क पर अचानक आई नीलगाय से टकराई बाइक, युवक की मौत, डेढ़ घंटे जंगल में मदद के लिए भटकती रही पत्नी.
logo

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्ट्रेचर पर पड़ा मृतक का शो

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : लकी केसरी, नौगढ़, चंदौली.

चंदौली। चकरघट्टा थाना क्षेत्र के नौगढ़-मंगरही मार्ग पर रविवार देर रात सड़क हादसे में बाइक सवार मुलायम यादव की मौत हो गई। बबुरी क्षेत्र के औरारी गांव निवासी मुलायम अपनी पत्नी बबीता के साथ मंगरही स्थित ससुराल जा रहे थे। इसी दौरान जंगल में अचानक नीलगाय सड़क पर आ गई, जिससे उनकी बाइक टकराकर अनियंत्रित हो गई। हादसे में पति-पत्नी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद पत्नी बबीता ने पति को अस्पताल पहुंचाने और परिजनों को सूचना देने का प्रयास किया, लेकिन जंगल में मोबाइल नेटवर्क नहीं मिलने के कारण वह न पुलिस को फोन कर सकी और न ही एंबुलेंस बुला पाई। करीब डेढ़ से दो घंटे तक परेशान रहने के बाद आगे पहुंचने पर नेटवर्क मिला, जिसके बाद उसने परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन मुलायम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ ले गए, जहां चिकित्सक डॉ. सिद्धार्थ ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

बताया गया कि मुलायम की शादी आठ वर्ष पहले हुई थी और उनका छह साल का एक बेटा है। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। चकरघट्टा थानाध्यक्ष महेश कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों के आने का इंतजार किया जा रहा है। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.