मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news bike collides with railway sleeper kept on the roadside one youth dead another serious

Chandauli News: सड़क किनारे रखी रेलवे स्लीपर से टकराई बाइक, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर.

"परिजनों के अनुसार विशाल इंटरमीडिएट का छात्र था और सेना में भर्ती होने की तैयारी कर रहा था। उसकी असमय मौत से गांव में शोक का माहौल है।"

chandauli

8:58 PM, Apr 28, 2026

Share:

Chandauli News: सड़क किनारे रखी रेलवे स्लीपर से टकराई बाइक, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर.
logo

मृतक विशाल राजभर कि फ़ाइल फोटो

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा (चंदौली).

चंदौली। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

Img

जानकारी के अनुसार तेंदूईपुर गांव निवासी विशाल राजभर अपने मित्र विष्णु सोनकर के साथ सोमवार रात करीब 9 बजे बाइक से मुगलसराय की ओर निमंत्रण में जा रहा था। अलीनगर थाना क्षेत्र के कुचमन स्टेशन के पास मोड़ पर सामने से आ रहे वाहनों के कारण बाइक असंतुलित हो गई और रेलवे पटरी बिछाने वाली स्लीपर से टकरा गई। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन

Img

घायलों को एंबुलेंस से सकलडीहा सीएचसी लाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने विशाल राजभर को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे युवक का इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। मृतक के पिता कमलेश राजभर सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.