Chandauli News: ईंट लदे ट्रैक्टर से भिड़ी बाइक, महिला की मौत, पति और सास गंभीर घायल.
"स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में भारी वाहनों की तेज रफ्तार लगातार दुर्घटनाओं का कारण बन रही है, लेकिन सड़क सुरक्षा को लेकर प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।"
chandauli
8:05 PM, May 17, 2026
Share:


मृतक प्रीति यादव की फाइल फोटो अपने पति और बच्चे के साथ
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर (चंदौली).
चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के सतपोखरी स्थित एक लॉन के समीप शनिवार देर शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति और सास गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग जुट गए।
जानकारी के अनुसार ईंट लदे ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक पर सवार 25 वर्षीय प्रीति यादव पत्नी सुरेंद्र यादव निवासी कुंडा खुर्द की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहे सुरेंद्र यादव और उनकी मां 55 वर्षीय उषा देवी पत्नी सुरेश यादव गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। चौकी प्रभारी ने पुलिस टीम के साथ राहत कार्य शुरू कराया। शिवाला चौकी प्रभारी भी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया, जबकि महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
हादसे के बाद गांव और आसपास के इलाके में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में भारी वाहनों की तेज रफ्तार लगातार दुर्घटनाओं का कारण बन रही है, लेकिन सड़क सुरक्षा को लेकर प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
