मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news bike crashes while trying to avoid truck on service lane couple and innocent injured

Chandauli News: सर्विस लेन पर ट्रक से बचने में बाइक दुर्घटनाग्रस्त, दंपती समेत मासूम घायल.

“सैयदराजा-नौबतपुर नेशनल हाईवे की सर्विस लेन पर सड़क हादसे में बाइक सवार दंपती और उनका मासूम बच्चा घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने सर्विस लेन पर ट्रकों की अव्यवस्थित पार्किंग को दुर्घटनाओं की बड़ी वजह बताते हुए प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।”

chandauli

9:26 PM, Aug 1, 2026

Share:

Chandauli News: सर्विस लेन पर ट्रक से बचने में बाइक दुर्घटनाग्रस्त, दंपती समेत मासूम घायल.
logo

AI फोटो..

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अरविंद कुमार, सैयदराजा, चंदौली.

चंदौली। सैयदराजा थाना क्षेत्र के सैयदराजा-नौबतपुर नेशनल हाईवे की सर्विस लेन पर शनिवार को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक, उसकी पत्नी और मासूम बच्चा घायल हो गए। तीनों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार मिर्जापुर जनपद के सुरहा निवासी वीरेंद्र कुमार अपनी पत्नी और बच्चे के साथ चंदौली के एक निजी अस्पताल जा रहे थे। इसी दौरान एक पेट्रोल पंप से ट्रक के निकलने पर उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। हादसे में वीरेंद्र कुमार के पैर में गंभीर चोट आई, जबकि उनकी पत्नी और बच्चा भी घायल हो गए।

विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि सैयदराजा से नौबतपुर तक सर्विस लेन पर चौबीसों घंटे ट्रकों की लंबी कतार लगी रहती है। पेट्रोल पंपों पर ईंधन भरवाने के लिए ट्रक सर्विस लेन पर ही खड़े रहते हैं, जिससे जाम के साथ-साथ दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है। लोगों ने हाईवे प्रशासन और स्थानीय पुलिस से सर्विस लेन को अतिक्रमण व अव्यवस्थित पार्किंग से मुक्त कराकर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.