ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news bike fell on the mud on the road the death of an elder brother the condition of younger brother and relative is critical

Chandauli News: सड़क पर पड़े कीचड़ पर फिसल कर गिरी बाइक, बड़े भाई की मौत, छोटे भाई और रिश्तेदार की हालत गंभीर.

"मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत जलीलपुर पुलिस चौकी प्रभारी अभिषेक शुक्ला ने बताया कि सोमवार की देर रात मढ़िया गांव के पास सड़क हादसे की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को वाराणसी ट्रामा सेंटर पहुंचाया, जहां अभिषेक यादव को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जबकि दो अन्य युवकों का इलाज चल रहा है"

chandauli

6:01 PM, Oct 7, 2025

Share:

Chandauli News: सड़क पर पड़े कीचड़ पर फिसल कर गिरी बाइक, बड़े भाई की मौत, छोटे भाई और रिश्तेदार की हालत गंभीर.
logo

मृतक सौरभ यादव की फाइल फोटो

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। मुग़लसराय कोतवाली क्षेत्र के मढ़िया गांव के समीप बीती रात जीटी रोड पर पड़े कीचड़ के कारण बाइक फिसलकर गिर गई। घटना में बाइक सवार दो सगे भाइयों समेत तीन लोग गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। वाराणसी ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान एक भाई की मौत हो गई जबकि दो लोगों का इलाज ट्रामा सेंटर में चल रहा है। बाइक को कब्जे में लेकर पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई।

Img

जानकारी के अनुसार, सोमवार की देर रात वाराणसी के रामनगर थाना क्षेत्र के सुजाबाद निवासी 26 वर्षीय सौरभ यादव अपने छोटे भाई 24 वर्षीय मनीष यादव को लेने के लिए बिहार गया हुआ था। वापसी में आते समय उसके रिश्तेदार, बिहार के बक्सर जिले के सोनपा निवासी 25 वर्षीय नंद यादव भी उसके साथ बाइक पर बैठ गए। मुगलसराय वाराणसी मार्ग पर डिवाइडर के ऊपर डालने के लिए सड़क पर मिट्टी गिराई गई थी। बरसात होने के कारण मिट्टी रोड पर फैल गई थी। सोमवार की देर रात, जैसे ही तीनों लोग बाइक से मढ़िया गांव के समीप पहुंचे, सड़क पर पड़े कीचड़ में बाइक फिसलकर सड़क पर गिर गई। घटना में बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। 

घटना को देखकर स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सड़क पर पड़े तीनों लोगों को वाराणसी ट्रामा सेंटर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने सौरभ को मृत घोषित कर दिया, जबकि मनीष यादव और नंद यादव का इलाज ट्रामा सेंटर में चल रहा है।

Img

घटना के संबंध में मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत जलीलपुर पुलिस चौकी प्रभारी अभिषेक शुक्ला ने बताया कि सोमवार की देर रात मढ़िया गांव के पास सड़क हादसे की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को वाराणसी ट्रामा सेंटर पहुंचाया, जहां अभिषेक यादव को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जबकि दो अन्य युवकों का इलाज चल रहा है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। बाइक और शव को कब्जे में लेकर पुलिस अग्रिम विधि कार्रवाई कर रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.