ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news bike fell uncontrollably on the road father s death daughter injured

Chandauli News: बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरी, बाइक चला रहे पिता की मौत, बेटी घायल.

"अहिकौरा गांव निवासी राधेश्याम पाल अपनी पुत्री के साथ बाइक से धानापुर जा रहे थे। रास्ते में पगही गांव के पास बाइक अचानक अनियंत्रित होकर गिर गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत एम्बुलेंस और पुलिस को सूचना दी, उसके बाद उन्हें आनन-फानन में सीएचसी ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने राधेश्याम को मृत घोषित कर दिया"

chandauli

11:48 AM, Sep 18, 2025

Share:

Chandauli News: बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरी, बाइक चला रहे पिता की मौत, बेटी घायल.
logo

मृतक राधेश्याम पाल की फाइल फोटो

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। धानापुर थाना क्षेत्र के पगही गाँव के पास धानापुर-अवही मार्ग पर एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें बाइक सवार पिता-पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायलों को 108 एम्बुलेंस से धानापुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया, जहाँ चिकित्सकों ने पिता को मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

Img

जानकारी के अनुसार, धानापुर थाना क्षेत्र के अहिकौरा गांव निवासी राधेश्याम पाल अपनी पुत्री के साथ बाइक से धानापुर जा रहे थे। रास्ते में पगही गांव के पास बाइक अचानक अनियंत्रित होकर गिर गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत एम्बुलेंस और पुलिस को सूचना दी, उसके बाद उन्हें आनन-फानन में सीएचसी ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने राधेश्याम को मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने बताया कि सिर में गंभीर चोट के कारण उनकी मौत हुई है, वहीं उनकी पुत्री का उपचार सीएचसी में चल रहा है।

विज्ञापन

Img

घटना के संबंध में धानापुर थानाध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार मिश्रा ने बताया कि मृतक का शव पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। हादसे के समय राधेश्याम ने हेलमेट नहीं पहना था; अगर पहना होता तो उनकी जान बच सकती थी। राधेश्याम अपने पीछे दो पुत्रियाँ, आर्या पाल और सिमरन पाल, तथा एक पुत्र हर्षित को छोड़ गए हैं। उनकी आकस्मिक मौत से परिवार पर गहरा दुख और आर्थिक संकट का साया मंडराने लगा है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.