मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news bike flew from outside the shop thief caught in cctv

Chandauli News: दुकान के बाहर से उड़ी बाइक, CCTV में कैद हुआ चोर.

"मुगलसराय थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है और जल्द घटना के खुलासे की उम्मीद।"

chandauli

5:01 PM, May 24, 2026

Share:

Chandauli News: दुकान के बाहर से उड़ी बाइक, CCTV में कैद हुआ चोर.
logo

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ बाइक लेकर जाता चोर

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़ा बाबू,डीडीयू नगर (चंदौली).

चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में इन दिनों बाइक चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला नई बस्ती जीटी रोड स्थित एक मार्बल दुकान के बाहर से बाइक चोरी का सामने आया है। पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित ने पुलिस से जल्द कार्रवाई कर बाइक बरामद करने की मांग की है।

Img

जानकारी के अनुसार अलीनगर थाना के अमोघपुर निवासी संतोष कुमार नई बस्ती जीटी रोड स्थित जेपी मार्बल में कार्य करते हैं। उन्होंने बताया कि 21 मई की सुबह करीब 10 बजे वह रोज की तरह अपनी पैशन प्रो बाइक (UP 67 L 0611) दुकान के बाहर खड़ी कर काम में लग गए। दिनभर बाइक वहीं खड़ी रही, लेकिन रात करीब साढ़े आठ बजे जब वह बाहर निकले तो बाइक गायब थी। बाइक न मिलने पर उन्होंने आसपास काफी तलाश की और लोगों से पूछताछ भी की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। फुटेज में रात करीब 8:20 बजे एक युवक बाइक लेकर जाते हुए दिखाई दिया। घटना की वीडियो क्लिप और फोटो पीड़ित के पास सुरक्षित बताई जा रही है।

विज्ञापन

Img

पीड़ित संतोष कुमार ने बताया कि उन्होंने उसी रात चंदासी चौकी पर शिकायत दी थी। अगले दिन मुगलसराय कोतवाली में भी प्रार्थना पत्र सौंपा गया। इसके अलावा पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक और थाना पुलिस को ईमेल के माध्यम से भी सूचना भेजी गई है। मुगलसराय थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है और जल्द घटना के खुलासे की उम्मीद.


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.