ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news bike parked outside the house stolen thief caught in cctv

Chandauli News: घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी, CCTV में कैद हुआ चोर.

"बाइक स्वामी सुनील कुमार ने घटना से जुड़े वीडियो और फोटो पुलिस को उपलब्ध कराए हैं और आरोपी की पहचान कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।"

chandauli

2:51 PM, Mar 31, 2026

Share:

Chandauli News: घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी, CCTV में कैद हुआ चोर.
logo

सीसीटीवी कैमरे में कैद बाइक चुरा कर ले जाता चोर

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर (चंदौली).

चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के शाहकुटी इलाके में बाइक चोरी की घटना सामने आई है। स्थानीय निवासी सुनील कुमार ने बताया कि उनकी मोटरसाइकिल घर के बाहर गली में खड़ी थी, जिसे अज्ञात व्यक्ति चुरा ले गया। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर इस मामले में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की हैं।

पीड़ित के मुताबिक, शाम करीब साढ़े पांच बजे जब वह बाहर निकले तो उनकी बाइक वहां नहीं थी। आसपास काफी तलाश करने के बाद भी कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने नजदीक लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की, जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति बाइक ले जाते हुए दिखाई दिया। सुनील कुमार ने घटना से जुड़े वीडियो और फोटो पुलिस को उपलब्ध कराए हैं और आरोपी की पहचान कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और जल्द खुलासा करने का भरोसा दिलाया है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.