ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news bike rider dies after hitting cattle

Chandauli News: मवेशी से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत.

नौगढ़ थाना क्षेत्र के लौआरी गांव के समीप नौगढ़-चकिया मार्ग पर शनिवार की रात मवेशी से टकराकर बाइक सवार शिव गोविंद की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार कैलेश घायल हो गया। मृतक की पांच वर्ष की बेटी है। शिव गोविंद तीन भाइयों में सबसे बड़ा था.

chandauli

7:07 PM, Aug 10, 2025

Share:

news-img
logo

नौगढ़ सीएचसी में घटना के संबंध में जानकारी लेते नौगढ़ थाने के एसआई अभय सिंह

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: लकी केशरी, नौगढ़ तहसील.

चंदौली। नौगढ़ थाना क्षेत्र के लौवारी मोड़ के समीप शनिवार की रात लगभग आठ बजे सड़क पर भैंस से टकराकर बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। नौगढ़ सीएसी पहुंचने पर घायल शिव गोविन्द को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि बाइक सवार कैलेश को मामूली चोट आई, जिसका उपचार सीएचसी में किया गया। जंगल में नेटवर्क न होने के कारण समय से सहायता नहीं पहुंच पाई। इस कारण अस्पताल पहुंचने में देरी के कारण युवक की जान चली गई।

Img

सीएचसी नौगढ़ में घायलों का निरीक्षण करते डॉक्टर

जानकारी के अनुसार परासिया निवासी शिव गोविंद अपने साथी कैलेश के साथ बाइक से चकिया जा रहा था। देर रात लगभग 08 बजे नौगढ़ चकिया मार्ग पर रास्ते में अचानक भैंस सड़क पर आ गई, जिससे बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। दोनों सड़क किनारे गिर पड़े, जिसमें शिव गोविंद गंभीर रूप से घायल हो गया और अचेत हो गया। नेटवर्क न होने के कारण मदद के लिए फोन करने में समय लगा। किसी तरह कैलेश ने अपने पिता को सूचना दी। इस बीच मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। 

विज्ञापन

Img

मृतक के रोते बिलखते परिजन

कैलेश के पिता की सूचना पर तत्काल 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को एंबुलेंस से नौगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां इमरजेंसी ड्यूटी में तैनात डॉक्टर चंद्र कुमार ने शिव गोविंद को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही मृतक के माता-पिता और पत्नी अस्पताल पहुंचे। मौत की खबर सुनते ही सभी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही सीएचसी पहुंची नौगढ़ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया और आगामी कार्रवाई में जुट गई।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.