Chandauli News: तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, चालक फरार.
“सैयदराजा थाना क्षेत्र के फेसुङा गांव में तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार 55 वर्षीय पारस पॉल की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।”
chandauli
11:33 PM, Oct 4, 2026
Share:


मृतक पारस पाल की फाइल फोटो
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By : अरविंद कुमार, सैयदराजा, चंदौली.
चंदौली। सैयदराजा थाना क्षेत्र के फेसुङा गांव में शनिवार शाम तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार पारस पॉल (55) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पारस पॉल बाजार से सामान खरीदकर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। गांव के समीप पहुंचते ही तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पारस पॉल की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर को थाने में खड़ा कराया है और फरार चालक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
पारस पॉल परिवार के प्रमुख कमाऊ सदस्य थे। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के बाद गांव में शोक की लहर व्याप्त है।


