ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news bike rider dies due to collision with unknown vehicle two serious one referred to varanasi

Chandauli News : अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दो गंभीर, एक वाराणसी रेफर.

“चंदौली के धीना थाना क्षेत्र में रविवार देर रात सड़क हादसे में 55 वर्षीय वीरेंद्र कुमार की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। गोलू कुमार की हालत गंभीर होने पर उन्हें वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।”

chandauli

5:45 PM, Oct 12, 2026

Share:

Chandauli News : अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दो गंभीर, एक वाराणसी रेफर.
logo

मृतक कि फ़ाइल फोटो, रोते बिलखते परिजन

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। धीना थाना क्षेत्र के अमड़ा-धीना मार्ग पर डिग्गी गांव के पास रविवार देर रात अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में कंदवा थाना क्षेत्र के दरौली गांव निवासी वीरेंद्र कुमार (55) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गोलू कुमार (20) और सुमित कुमार (27) गंभीर रूप से घायल हो गए।

तीनों कमालपुर क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में रिश्तेदारी से एक ही बाइक पर घर लौट रहे थे। हादसे की सूचना पर पहुंचे धीना थानाध्यक्ष त्रिवेणी लाल सेन ने पुलिसकर्मियों की मदद से घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। गंभीर हालत को देखते हुए गोलू कुमार को वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। वीरेंद्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन

थानाध्यक्ष ने बताया कि दुर्घटना में शामिल अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। वाहन का पता चलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। वीरेंद्र कुमार के तीन पुत्र हैं। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.