मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news bike rider dies in collision with unknown vehicle a youth seriously injured

Chandauli News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक युवक गंभीर घायल.

"कोतवाली प्रभारी चकिया अर्जुन सिंह ने बताया कि दुर्घटना करने वाले वाहन और चालक की तलाश की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं तथा मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।"

chandauli

12:04 AM, Jun 18, 2026

Share:

Chandauli News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक युवक गंभीर घायल.
logo

घायल बच्चे से बातचीत करते चकिया विधायक कैलाश आचार्य

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : गोविंद कुमार, चकिया, (चंदौली).

चंदौली। चकिया कोतवाली क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव स्थित काली माता मंदिर के समीप मंगलवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक पर सवार तीन वर्षीय मासूम बालक को मामूली चोटें आई हैं। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।

Img

जानकारी के अनुसार बिहार के कैमूर जनपद के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत तेनउरा गांव निवासी दीपक (27) अपने एक साथी और तीन वर्षीय बालक के साथ मुजफ्फरपुर स्थित ससुराल जा रहा था। शाम करीब 7:30 बजे रघुनाथपुर के पास उनकी बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार एक युवक वाहन की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। हादसे में बालक अमित को हल्की चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों के बीच यह भी चर्चा रही कि बाइक सवार नशे की हालत में थे, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन

Img

सूचना मिलने पर चकिया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की प्रक्रिया शुरू की। शव को जिला संयुक्त चिकित्सालय की मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया गया है। घटना की जानकारी पर क्षेत्रीय विधायक कैलाश खरवार भी अस्पताल पहुंचे और घायल का हालचाल जाना। प्रभारी निरीक्षक अर्जुन सिंह ने बताया कि दुर्घटना करने वाले वाहन और चालक की तलाश की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं तथा मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.